Blog

खबर को सुनें

डोईवाला ऋषिकेश (राजेंद्र वर्मा):
ऋषिकेश के मालवीय नगर स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित गोरखाली महिला हरितालिका तीज महोत्सव में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों ने डॉ. अग्रवाल का गोरखाली पटका एवं गोरखाली टोपी पहनाकर पारंपरिक रूप से स्वागत किया।

डॉ. अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा सभी को हरितालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरितालिका तीज हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, आस्था और नारी शक्ति का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में अपनी संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के साथ ही आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश में नेपाली मूल के लोगों का समाज के प्रत्येक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है। उत्तराखंड और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक एवं सामाजिक संबंध हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से इन संबंधों को और अधिक मजबूती मिलती है साथ ही मीरा नगर क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए विभिन्न विकास कार्यों हेतु 10 लाख रूपये विधायक निधि से देने की घोषणा की।

इस अवसर पर अनीता प्रधान (अध्यक्ष, हरितालिका तीज), धीरज थापा (अध्यक्ष, हिमालय माता मंदिर समिति), कृष्ण कुमार थापा (अध्यक्ष, गोरखाली सुधार सभा छिद्दरवाला), संगीता गुरुंग (अध्यक्ष, छिद्दरवाला), माया गुरुंग (अध्यक्ष, रायवाला), नीलम रोका (अध्यक्ष, हरिपुर कला), अलका क्षेत्री, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जिला मंत्री जयंत शर्मा, पार्षद राजेश कोठियाल, प्रदेश मंत्री कविता शाह, पूनम ढोभाल, पिंकी धस्माना, रिंकी राणा, संतोषी शर्मा, उमा शर्मा, रेनू छेत्री, रुक्मणी थापा, सुषमा थापा, शबनम थापा, आशा पुन, सावित्री थापा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नेपाली मूल के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button