राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे नितिन नवीन, जौलीग्रांट से शहर तक हुआ भव्य स्वागत, (मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत वरिष्ठ नेताओं ने किया स्वागत, हिमालय चौक, दुर्गा चौक पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
एयरपोर्ट से लेकर हिमालय चौक, दुर्गा चौक और डोईवाला थाना सहित विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं, ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन किया। पूरे मार्ग में जोश और उत्साह का माहौल बना रहा।

विधायक बृजभूषण गैरोला और जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि जौलीग्रांट से लेकर शहर के प्रमुख चौकों तक हुआ यह स्वागत कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की एकजुटता का प्रतीक है। यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर विधायक प्रेम चंद अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, जिला प्रभारी दान सिंह रावत,मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, राजेश भट्ट,ईश्वर सिंह रोथान,राकेश डोभाल,अमित कुमार, सुरेश सेनी, अमन त्यागी, नलीन भट्ट, सम्पूर्ण रावत, अमित शाह, मनोज काम्बोज, सौरभ पाल, मनीष क्षेत्री, हिमांशु राणा,गुड्डू मिश्रा, सुखदेव चौहान, रश्मि देवी, गीतांजली रावत, विनय कंडवाल, उषा कोठारी, रीना चौहान, संतोषी बहुगुणा, ममता नयाल, प्रतिक कालिया, गणेश रावत, आदेश पवार, परमार्थ भिडोला,सुरेंद्र कुमार, शुभम रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



