Blog

डोईवाला में अकीदत और जज़्बा-ए-ईसार के साथ मनाई गई ईद-उल-अजहा, (तेलीवाला, कुड़कावाला, हंसुवाला, बुल्लावाला व भानियावाला में अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज़, मुल्क व रियासत की सलामती के लिए उठे दुआ के हाथ)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला क्षेत्र के तेलीवाला, कुड़कावाला, हंसुवाला, बुल्लावाला और भानियावाला समेत आसपास के इलाकों में ईद-उल-अजहा (बकरा ईद) का पर्व पूरे अकीदत, सुकून और जज़्बा-ए-ईसार के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज़ियों की मौजूदगी रही। तय समय पर ईद-उल-अजहा की नमाज़ अदा की गई, जिसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद मुबारक कहा और खुशियां साझा कीं।

Oplus_16908288
नमाज़ के बाद तेलीवाला मस्जिद के इमाम रियासत अली ने दुआ करते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा अल्लाह की राह में सर झुकाने, सब्र और इंसानियत का पैगाम देती है। अल्लाह तआला हमारे मुल्क और रियासत को अमन-ओ-अमान, सलामती और खुशहाली अता फरमाए। समाज में मोहब्बत, भाईचारा और इंसानियत कायम रहे।

याकूब अली, जाहिद अंजुम, रियासत अली ने कहा कि ईद-उल-अजहा हमें जज़्बा-ए-ईसार, सब्र और इंसानियत की राह दिखाती है। यह त्योहार सिखाता है कि अपनी खुशियों में दूसरों को भी शरीक किया जाए। दुआ है कि हमारे इलाके में हमेशा अमन-ओ-अमान कायम रहे और आपसी भाईचारा यूं ही बरकरार रहे।

ईद-उल-अजहा के अवसर पर बच्चों और युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला। पुलिस व प्रशासन की चौकस व्यवस्था के चलते पर्व अमन और इत्मीनान के माहौल में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस मौके अब्दुल रज्जाक, हाजी मीर हसन, साकिर हुसैन, रहमान, अब्दुल कादिर, फुरकान अहमद आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button