Blog

सिपेट डोईवाला में पेट्रोनेट एलएनजी प्रायोजित कौशल विकास कार्यक्रम के तहत चयन प्रक्रिया सम्पन्न, (मशीन ऑपरेटर–प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग कोर्स के लिए समिति बैठक आयोजित, युवाओं को मिलेगा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान सिपेट में पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अभ्यर्थियों के चयन हेतु छात्र चयन समिति की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
यह चयन प्रक्रिया मशीन ऑपरेटर–प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग पाठ्यक्रम के लिए आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को उद्योगोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण देकर प्लास्टिक्स प्रसंस्करण क्षेत्र में उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाना है।

इस अवसर पर डीजीएम (सीएसआर) डॉ. ए. बी. अरुण प्रसाद, पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड नई दिल्ली ने चयन प्रक्रिया में सहभाग किया और अभ्यर्थियों से संवाद भी किया। उन्होंने सिपेट द्वारा संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे उद्योग समर्थित प्रशिक्षण कार्यक्रम विनिर्माण क्षेत्र के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
चयन प्रक्रिया में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। चयनित अभ्यर्थियों को प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग, मशीन संचालन एवं औद्योगिक सुरक्षा से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन सीएसआर पहल के तहत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराना है।

सिपेट के सहायक तकनीकी अधिकारी पंकज फुलारा ने पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button