Blog

सफाई कर्मचारियों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा, भगवत प्रसाद मकवाना (अधिकारियों के साथ कर्मचारियों की समस्याओं और योजनाओं की प्रगति पर हुई चर्चा)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग ने गंभीरता दिखाई है। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना डोईवाला नगर पालिका पहुंच कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सफाई कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में तहसील, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग तथा नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों और सफाई कर्मचारियों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान कर्मचारियों की समस्याओं, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, कार्यस्थल की सुविधाओं, लंबित प्रकरणों और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा ने सफाई कर्मचारी समाज की रीढ़ हैं। उनके हितों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सभी विभाग संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें और उन्हें सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का पूरा लाभ दिलाएं।

आयोग के सदस्य राकेश पारछा ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके। उन्होंने अधिकारियों से कर्मचारियों के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने और उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने की अपील की।

बैठक में अधिकारियों ने आयोग को विभागीय कार्यों की जानकारी देते हुए आयोग के निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। साथ ही सफाई कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी सहमति बनी।
इस दौरान पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, नगर पालिका ईओ एम एल शाह, मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत, सफाई निरीक्षक संकेत, लोक निर्माण विभाग सहायक अभियंता एसएस नेगी के अलावा नप सुपरवाइजर सुरेंद्र नीरज कुमार,राजू लोट, वीर सिंह के अलावा पर्यावरण मित्र मौजूद रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button