एसआईआर अभियान के लिए परवादून कांग्रेस ने बनाई 10 सदस्यीय टीम, (डोईवाला और ऋषिकेश में कंट्रोल रूम स्थापित, मतदाताओं को दस्तावेज़ व नाम सुरक्षित रखने में मिलेगा सहयोग समाचार)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर परवादून जिला कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान के प्रभावी संचालन के लिए 10 सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति डोईवाला और ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्रों में नोटिस प्राप्त मतदाताओं को आवश्यक मार्गदर्शन देने, दस्तावेज तैयार कराने तथा मतदाता सूची में उनके नाम सुरक्षित रखने में सहयोग करेगी।
जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने बताया कि अभियान के सुचारु संचालन के लिए डोईवाला स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय और ऋषिकेश महानगर कांग्रेस कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। ऋषिकेश विधानसभा से गजेंद्र विक्रम शाही, भगवती प्रसाद सेमवाल, राकेश सिंह, अभिनव मलिक और देवेंद्र प्रजापति तथा डोईवाला विधानसभा से उमेद बोरा, करतार नेगी, महेश लोधी, भव्य चमोला और महेश कुकरेती को समिति में जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे।



