Blog

राहुल गांधी लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा से कर रहे खिलवाड़। राजेंद्र (भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने भानियावाला में पुतला दहन कर जताया आक्रोश)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भाजपा अनुसूचित मोर्चा ऋषिकेश जिले के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भानियावाला तिराहे पर कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि राहुल गांधी लगातार लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा और देशहित से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं करेंगे।

अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से लगातार दिए जा रहे बयान जनता को भ्रमित करने वाले हैं। अनुसूचित मोर्चा ऐसे बयानों का पुरजोर विरोध करता है और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आवाज उठाता रहेगा।

इस दौरान रामकिशन, चंद्रभान पाल, ममता नयाल, अमित कुमार, निर्मला उनियाल, बबीता रावत, सुमन रावत, धीरज कश्यप, प्रिंस, मनीष क्षेत्री, विनय कंडवाल, संपूर्ण रावत, मनीष यादव और ललित जेसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button