Blog

बीए प्रथम वर्ष में 408 विद्यार्थियों ने जमा की फीस, प्रवेश प्रक्रिया जारी। (533 सीटों पर 480 रजिस्ट्रेशन, बीकॉम में 52 और बीएससी बायो में 48 विद्यार्थियों के प्रवेश, 7 सितंबर अंतिम तिथि)

खबर को सुनें

हुईडोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय महाविद्यालय डोईवाला में स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच रही है। महाविद्यालय में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए विद्यार्थियों की ओर से लगातार रजिस्ट्रेशन और फीस जमा की जा रही है। बीए प्रथम वर्ष की कुल 533 सीटों के सापेक्ष अब तक 480 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि इनमें से 408 विद्यार्थियों ने फीस जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली है।

बीएससी बायो में 60 सीटों के सापेक्ष 48 विद्यार्थियों के प्रवेश हो चुके हैं। इसी तरह बीएससी मैथ की 60 सीटों पर 28 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। बीकॉम में भी विद्यार्थियों का अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। यहां 60 सीटों के सापेक्ष 52 विद्यार्थियों के प्रवेश हो चुके हैं।

महाविद्यालय में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए फिलहाल 7 सितंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि नजदीक होने के चलते प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए विद्यार्थियों की गतिविधियां भी बढ़ गई हैं। कॉलेज प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों से समय रहते रजिस्ट्रेशन, फीस जमा करने सहित प्रवेश से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की गई है।

महाविद्यालय प्राचार्य डीपी भट्ट ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रही है। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे निर्धारित तिथि तक आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर लें। उन्होंने संभावना जताई कि विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि आगे भी बढ़ाई जा सकती है, हालांकि तिथि बढ़ाने का अंतिम निर्णय संबंधित स्तर से लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button