Blog

कुत्तों के हमले में 33 भेड़ों की मौत, पशुपालक से मिले।दायित्वधारी धीरेंद्र पंवार, (पीड़ित के घर पहुंचकर दी सांत्वना, मुआवजा और हरसंभव मदद का दिया भरोसा)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
कुड़कावाला नई बस्ती में सोमवार रात कुत्तों के झुंड के हमले में 33 भेड़ों की मौत के बाद मंगलवार को राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त धीरेंद्र सिंह पंवार पशुपालक जॉनी के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार से घटना की जानकारी लेते हुए दुख जताया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

पशुपालक जॉनी ने बताया कि उसने अपनी जीवनभर की कमाई भेड़ों के पालन में लगाई थी। एक ही रात में 33 भेड़ों की मौत से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

दायित्व धारी धीरेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। पशुपालक की वर्षों की मेहनत एक रात में खत्म हो गई। पीड़ित को नियमानुसार मुआवजा और सहायता दिलाने के लिए मुख्यमंत्री व पशुपालन विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button