मृतक जमील अहमद के आश्रित को तीन लाख की आर्थिक सहायता। (मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष धीरेंद्र पंवार ने सौंपा चेक)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
बीते शुक्रवार को हाथी के हमले से झबरावाला गांव निवासी मृतक जमील अहमद के आश्रित को उत्तराखंड सरकार की ओर से तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सोमवार को उत्तराखंड सरकार की मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष धीरेंद्र पंवार ने मृतक के आश्रित को तीन लाख रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान राजाजी टाइगर रिजर्व कांसरो रेंज के वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष धीरेंद्र पंवार ने कहा कि जमील अहमद के निधन से परिवार को हुई क्षति अत्यंत दुखद है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के तहत तीन लाख रुपये का चेक परिजनों को सौंपा गया है। परिवार को नियमानुसार मिलने वाली अन्य सहायता के लिए भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
वन क्षेत्राधिकारी शीतल सिंह ने बताया कि मृतक के आश्रित को नियमानुसार तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर दी गई है। शेष सहायता राशि के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई और विभागीय प्रक्रिया जारी है। नियमानुसार कार्रवाई पूरी होने के बाद शेष देय राशि भी आश्रित को उपलब्ध करा दी जाएगी। इस दौरान संजीव लोधी अभिषेक वर्मा आदि मौजूद रहे।



