Blog

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम। (नगर पालिका परिषद की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हुआ आयोजन)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद की ओर से गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगर पालिका परिसर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारियों ने दिए जलाकर सेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक संकेत कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जा रहा है। स्वच्छता और जनसेवा के कार्यों में सभी की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान सुपरवाइजर नीरज कुमार, सुरेंद्र कुमार, विनीत, वीरू, विनोद, मनोज, सोनी, सुरेखा रानी, उषा सहित नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button