Blog

सही पोषण से स्वस्थ शरीर के लिए गर्भवती महिलाओं को किया जागरूक। (गोद भराई कार्यक्रम में पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य देखभाल की दी जानकारी)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
राजीव नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सही पोषण और स्वस्थ शरीर को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रूप से गोद भराई की रस्म अदा की गई और उन्हें गर्भावस्था में पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री रश्मि गोयल ने कहा कि कुपोषण से बचाव के लिए महंगे खाद्य पदार्थ जरूरी नहीं हैं। घर में उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों से भी संतुलित आहार लिया जा सकता है। उन्होंने पालक, मेथी, सरसों का साग, चुकंदर और ब्रोकली के साथ दाल, चना, मौसमी फल और हरी सब्जियां भोजन में शामिल करने की सलाह दी I

गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों के बेहतर पोषण और स्वस्थ विकास से जुड़ी जानकारियां भी दी गईं।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीमा देवी, संतोषी, सरिता और अनीता मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button