Blog

छात्राओं की सुविधा के लिए गर्ल्स वॉशरूम में लगीं सेनेटरी पैड मशीनें। (महाविद्यालय प्रशासन और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयास से सभी महिला शौचालयों में हुई व्यवस्था)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी गर्ल्स वॉशरूम में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें स्थापित की गई हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की ओर से इस संबंध में महाविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांग उठाई गई थी।

मांग पर महाविद्यालय प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कुछ ही दिनों में सभी महिला शौचालयों में सेनेटरी पैड मशीनें स्थापित करा दीं। मशीनों की सुविधा मिलने से छात्राओं को आवश्यकता के समय सेनेटरी पैड आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। इससे विशेषकर आपात स्थिति में छात्राओं को काफी सहूलियत मिलेगी।

छात्रसंघ पदाधिकारियों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्राओं से जुड़ी सुविधाओं को लेकर आगे भी महाविद्यालय स्तर पर आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। मशीनें स्थापित होने पर छात्राओं ने सुविधा उपलब्ध कराने के लिए महाविद्यालय प्रशासन और एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

इस अवसर पर छात्र नेता वंशिका, पलक, छात्रसंघ कोषाध्यक्ष दुर्गा, सहसचिव तान्या बस्सी, छात्रसंघ अध्यक्ष अमित कुमार सहित एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button