Blog

अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो में कांस्य जीत हानित ने बढ़ाया भानियावाला का मान। (उज्बेकिस्तान में अंडर-87 किलोग्राम भार वर्ग में हासिल की उपलब्धि, सम्मान समारोह में हुआ भव्य स्वागत)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर शानदार प्रदर्शन कर हानित सिंह रावत ने भानियावाला क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उज्बेकिस्तान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हानित ने अंडर-87 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

भानियावाला में इसमें ऋषिकेश जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल सहित कई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और बधाई दी।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि हानित ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर पूरे प्रदेश और भानियावाला क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश स्तर से जो भी संभव मदद होगी, वह दिलाई जाएगी। इस संबंध में खेल मंत्री से भी बातचीत की जाएगी I

सभासद ईश्वर रोथान ने कहा कि हानित की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

पदक विजेता हानित सिंह रावत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतना उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय प्रशिक्षकों, परिवार और क्षेत्रवासियों के सहयोग को देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प जताया।

सम्मान समारोह में कार्यालय प्रभारी वंदना स्वामी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता नयाल, माजरी मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रभान पाल, रामकिशन, जीवन चौहान, मनोज शर्मा, आदेश पवार, नितिन बर्थवाल सुबोध नौटियाल, चंदन जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button