Blog

अशोक शर्मा बने आर्य उप प्रतिनिधि सभा के प्रधान, नई कार्यकारिणी का गठन। (सुरेंद्र सिंह को मंत्री और धर्मवीर तलवार कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी, सर्वसम्मति से हुआ चयन)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
आर्य उप प्रतिनिधि सभा, देहरादून की वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। रविवार को रेलवे रोड स्थित आर्य समाज मंदिर, डोईवाला में आयोजित साधारण सभा की बैठक में जनपद की विभिन्न आर्य समाजों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सर्वसम्मति से अशोक शर्मा को प्रधान, सुरेंद्र सिंह को मंत्री और धर्मवीर तलवार को कोषाध्यक्ष चुना गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सदस्यों ने स्वागत किया। बैठक में संगठन की गतिविधियों, आय-व्यय और ऑडिट रिपोर्ट पर चर्चा के साथ आर्य समाज के विस्तार और संगठन को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि आर्य समाज के सिद्धांतों और विचारधारा के प्रचार-प्रसार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। साथ ही सभी आर्य समाजों के बीच समन्वय स्थापित कर संगठन की गतिविधियों को गति दी जाएगी।

इस मौके पर शत्रुघ्न मौर्य, सुरेंद्र कुमार, संजय सक्सेना, वेद प्रकाश धीमान, ओकेश चौहान, मनीष वत्स, जयदेव धीमान और नेत्रपाल रोहिला आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button