डोईवाला प्रेस क्लब के चुनाव सम्पन्न, महेंद्र चौहान बने अध्यक्ष, राजेन्द्र वर्मा बने महामंत्री।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला प्रेस क्लब के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हो गए। सभी सदस्यों की सहमति से महेंद्र चौहान को अध्यक्ष और राजेन्द्र वर्मा को महामंत्री चुना गया। चुनाव में किसी भी पद पर मतदान की नौबत नहीं आई, सभी ने एकजुटता का परिचय देते हुए सर्वसम्मति से नई टीम का चयन किया।
फिलहाल अध्यक्ष और महामंत्री पद की ही घोषणा की गई है। जल्द ही पूर्ण कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदों पर नामों का चयन आपसी सहमति से किया जाएगा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र चौहान ने कहा कि सभी के सहयोग से प्रेस क्लब को और मजबूत किया जाएगा। पत्रकारों के मान-सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए लगातार काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्लब में सभी को साथ लेकर चलेंगे।
प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित महामंत्री राजेन्द्र वर्मा ने भी सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा और जल्द ही पूर्ण कार्यकारिणी गठित कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
इस मौके पर पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व महामंत्री चंद्रमोहन कोठियाल, रितिक अग्रवाल, अंजना गुप्ता, आरती वर्मा, आसिफ हसन, जावेद हुसैन, पवन सिंघल, विजय शर्मा, चमन कौशल, प्रीतम वर्मा आदि मौजूद रहे। सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री को शुभकामनाएं दीं।



