Blog

इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस और सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि। (पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में दोनों महान नेताओं के योगदान को किया याद, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला मे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस एवं देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रविवार को परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।

परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि इंदिरा गांधी का साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और देश की एकता-अखंडता के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। वहीं सरदार पटेल ने अपनी दूरदर्शिता और मजबूत नेतृत्व से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव रखी। दोनों नेताओं का योगदान देश के इतिहास में अविस्मरणीय है।

सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ नेतृत्व और साहसिक निर्णयों से देश को वैश्विक पहचान दिलाई। वहीं सरदार पटेल ने अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। दोनों महान नेताओं का जीवन देशसेवा और समर्पण की मिसाल है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज नौटियाल ने कहा कि दोनों महान नेताओं ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश को नई दिशा दी। आज उनके विचारों को आत्मसात करने और आपसी भाईचारे, संविधान तथा राष्ट्रीय एकता की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों पर चलने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सेवादल प्रदेश महासचिव शार्दुल नेगी, सेवादल जिलाध्यक्ष सुनील बर्मन, सभासद गौरव मल्होत्रा, डॉ. सादिक अली, जावेद अली, विमल गोला, पूर्व सभासद भारत भूषण पेले, नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह नेगी सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button