Blog

पंच प्यारों की अगुवाई में निकला भव्य नगर कीर्तन, गुरु के जयकारों से गूंजा डोईवाला। (शब्द कीर्तन करते हुए संगत ने किया गुरु महिमा का गुणगान, गतका पार्टी के हैरतअंगेज करतबों ने मोहा मन)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
गुरु नानक देव महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को सिंह सभा प्रेम नगर गुरुद्वारा की ओर से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। पंच प्यारों की अगुवाई में निकले नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शब्द कीर्तन करते हुए संगत ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। गुरु के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

नगर कीर्तन प्रेम नगर गुरुद्वारा परिसर से शुरू होकर चीनी मिल, मिल रोड, नगर चौक, चांदमारी और प्रेम नगर बाजार से होते हुए वापस गुरुद्वारा परिसर पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। नगर कीर्तन का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान देहरादून से आई सहायक गतका पार्टी के कलाकारों ने तलवारबाजी और पारंपरिक युद्ध कला के हैरतअंगेज करतब दिखाए। कलाकारों के रोमांचक प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे।

पंजाब से पहुंचे प्रोफेसर परविंदर सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव ने पूरी दुनिया को एकता, समानता और मानवता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को प्रेम और भाईचारे के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

गुरुद्वारा प्रधान गुरदीप सिंह ने कहा कि नगर कीर्तन के माध्यम से गुरु नानक देव की शिक्षाओं और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सेवा भावना को मजबूत करते हैं।

कमेटी से जुड़े सरदार सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि नगर कीर्तन में संगत की बड़ी भागीदारी गुरु के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। सभी के सहयोग से आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ।

ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी एवं जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि गुरु नानक देव ने हमेशा मानवता, प्रेम और समानता का मार्ग दिखाया। उनके विचारों को अपनाकर समाज में सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा दिया जा सकता है।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन का आयोजन प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है। गुरु नानक देव ने हमेशा मानवता, समानता और सेवा का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट रहने और आपसी सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देती हैं।

नगर कीर्तन में गन्ना समिति उपाध्यक्ष,मारखम ग्रांट प्रधान परमिंदर सिंह बाउ,कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,मनोज नौटियाल, ताजेन्द्र सिंह,सागर मनवाल,सुरेंद्र राणा, बलविंदर सिंह, जसपाल सिंह, कम्मी सिंह, अरविंदर सिंह बिट्टा, गुरविंदरसिंह अमरजीत सिंह,गुरपाल सिंह, जसवीर सिंह, अमरजीत सिंह, विजय बक्सी, जसविंदर सिंह डाली, इंद्रजीत सिंह लाडी,विक्रम सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य इंद्रजीत सिंह आदि के अलावा सैकड़ो की संख्या में संगत मौजूद रही I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button