आस्था स्थलों के विकास से मजबूत होगी सामाजिक एकता। बृजभूषण गैरोला (वार्ड नंबर-5 कोठारी मोहल्ला स्थित शिव मंदिर में विधायक निधि से ₹4.88 लाख की लागत से हुए सौंदर्यकरण कार्य का किया लोकार्पण)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या-5 स्थित कोठारी मोहल्ला, जौलीग्रांट के शिव मंदिर में विधायक निधि से ₹4.88 लाख की लागत से कराए गए सौंदर्यकरण कार्य का रविवार को विधायक बृजभूषण गैरोला ने लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास समाज में आस्था और सामाजिक एकता को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं और आगे भी धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
सभासद राकेश डोभाल ने कहा कि शिव मंदिर का सौंदर्यकरण क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। उन्होंने विधायक बृजभूषण गैरोला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्य से मंदिर परिसर अधिक व्यवस्थित हुआ है और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
कार्यक्रम में सभासद ईश्वर सिंह रौथाण, राजेश भट्ट, मंडल महामंत्री आदेश पंवार, मंदिर समिति के अध्यक्ष रोशन लाल कोठियाल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



