ग्राफिक एरा में करियर की राह से रू-ब-रू हुए डोईवाला के विद्यार्थी, (डोईवाला पब्लिक इंटर कॉलेज के 100 छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षिक भ्रमण, विशेषज्ञों से मिली भविष्य निर्माण की दिशा)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला पब्लिक इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट के करीब सौ छात्र-छात्राओं का दल शैक्षिक भ्रमण पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी देहरादून पहुंचा। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों, अत्याधुनिक शिक्षण संसाधनों और उनसे जुड़ी करियर संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। छात्रों ने परिसर, प्रयोगशालाओं और अकादमिक वातावरण को नजदीक से देखा।
विश्वविद्यालय के संस्थापक प्रोफेसर कमल घनशाला ने कहा कि हमारा उद्देश्य हर उस विद्यार्थी का साथ देना है, जो नए विचारों के साथ आगे बढ़ना चाहता है। देवभूमि की युवा प्रतिभा को आगे लाना और संसाधनों के अभाव में किसी भी छात्र की पढ़ाई बाधित न होने देना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नवाचार, आत्मविश्वास और निरंतर सीखने की भावना को अपनाने का आह्वान किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण छात्रों को कक्षा की पढ़ाई से आगे जाकर वास्तविक शैक्षणिक व करियर परिदृश्य से जोड़ते हैं। इससे छात्र अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार भविष्य का सही चयन कर पाते हैं।
भ्रमण के दौरान शिक्षक अश्वनी गुप्ता के साथ हर्षित पाल, प्रिया यादव, आरजू, ईशिका, लक्की कौर, सादिया, आर्यन, भूमि गुरुंग, वरदान थापा सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



