प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर बनाई नई पहचान। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत (12 वर्ष के ऐतिहासिक कार्यकाल पर कालू सिद्ध मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना, देश की प्रगति और प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने और अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर कालूवाला स्थित कालू सिद्ध मंदिर में हवन यज्ञ, पूजा-अर्चना और कालू सिद्ध भजन मंडली द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने विधि-विधान से हवन यज्ञ और पूजा कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और देश की निरंतर उन्नति के लिए प्रार्थना की।
सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर एक नई और मजबूत पहचान बनाई है। आज भारत की बात विश्व गंभीरता से सुनता है और अंतरराष्ट्रीय निर्णयों में देश की भूमिका पहले से कहीं अधिक सशक्त हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 12 वर्षों का कार्यकाल विकास, सुशासन और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक बन गया है। बुनियादी ढांचे का अभूतपूर्व विस्तार, सशक्त विदेश नीति, आत्मनिर्भर भारत की सोच और गरीब कल्याण की योजनाओं ने देश को नई दिशा दी है।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान और युवाओं के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता मिली है। महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों से महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आज भारत आत्मविश्वास के साथ विकास के पथ पर अग्रसर है और यह मजबूत नेतृत्व का ही परिणाम है।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता नयाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों और योजनाओं ने आज महिलाओं को समाज और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का अवसर दिया है।
इस दौरान राज्यमंत्री सुभाष बर्थवाल, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, सभासद ईश्वर रोथान, सभासद रियासत अली, माजरी मंडलाध्यक्ष रश्मि देवी, संपूर्ण रावत, हिमांशु राणा, अरुण शर्मा, प्रशांत खरोला, जीवन चौहान, गीतांजलि रावत, कुमार, चंद्र बल्लभ लखेड़ा, वंदना स्वामी, रामकिशन, पुष्पा पुंडीर आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



