Blog

मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित।

खबर को सुनें

डोईवाला राजेंद्र वर्मा):
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बारहवीं कक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली होनहार छात्रा शांभवी लोहनी को साईं सृजन पटल ने सम्मानित किया। आर.के.पुरम जोगीवाला स्थित पटल के कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में संयोजक सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रोफेसर के.एल.तलवाड़ ने शांभवी को सम्मान चिन्ह भेंट कर बधाई दी। शांभवी ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मोहकमपुर देहरादून से यह परीक्षा उत्तीर्ण कर काॅमर्स स्ट्रीम में विद्यालय में टाॅप किया है। अर्थशास्त्र में 99 प्रतिशत और बिजनेस स्टडीज व एकाउंटेसी में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उन्होंने अपनी मेधा का परिचय दिया है। शांभवी बिजनेस स्टडीज को अपनी उच्च शिक्षा का आधार बनाना चाहती हैं। कंपनी प्रबंधन में उनकी विशेष रुचि है। उल्लेखनीय है कि शांभवी मेधावी होने के साथ-साथ टेबल टेनिस की भी चैंपियन हैं और नेशनल गेम्स में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं। साईं सृजन पटल मैग्जीन के उप संपादक अंकित तिवारी और सह संपादक अमन तलवाड़ ने शांभवी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सम्मान समारोह में शांभवी की माता अर्चना लोहनी, इंसाइडी क्रिएटिव मीडिया की डायरेक्टर नीलम तलवाड़ व सीईओ अक्षत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button