Blog

लौह पुरुष के दिखाए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि। जिला संयोजक संपूर्ण सिंह रावत

नगर पालिका सभागार में हुई बैठक, सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर दौड़ेगा डोईवाला, विधायक गैरोला करेंगे रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
लौहपुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी के आयोजन को लेकर डोईवाला विधानसभा के चारों मंडलों डोईवाला, रानीपोखरी, बालावाला और माजरी की संयुक्त बैठक नगर पालिका सभागार में आयोजित की गई।
कार्यक्रम जिला संयोजक संपूर्ण रावत कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए सरदार पटेल का योगदान अमिट है। युवा वर्ग को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरदार पटेल के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को जीवंत करने का माध्यम है।
बैठक में तय किया गया कि 31 अक्टूबर को पब्लिक इंटर कॉलेज से रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ किया जाएगा। यह दौड़ पब्लिक इंटर कॉलेज मिल बाजार से प्रारंभ होकर मिल रोड नगर चौक, चांदमारी तिराहा और प्रेमनगर बाजार से होते हुए पुनः पब्लिक इंटर कॉलेज में समाप्त होगी।
कार्यक्रम का नेतृत्व डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला करेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, दीवान सिंह रावत, जिला कार्यालय प्रभारी वंदना स्वामी, जिला उपाध्यक्ष उषा कोठारी, रानी पोखरी मंडलाध्यक्ष गीतांजलि रावत, बालावाला मंडल अध्यक्ष सौरभ नोडियाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोज कांबोज, मंडल महामंत्री आदेश पवार, सभासद प्रदीप नेगी जेटली, महेंद्र पवार, पूजा पुंडीर, देवेश्वरी गौड, वीर सिंह कठेत, ललित पंत,मनीष यादव, शुभम रावत सूरज राणा संदीप भट्ट विक्रम भंडारी सूरज रावत संजय असवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button