शेरगढ़ के होनहार खिलाड़ी हरजीत सिंह को ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह चौधरी ने किया सम्मानित।
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन पर मिली सैकड़ो बधाई।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को फाइनल मुकाबले में जीत दिलाने वाले शेरगढ़ निवासी हरजीत सिंह को ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने अपने कार्यालय में सम्मानित किया। इस अवसर पर गौरव चौधरी ने हरजीत सिंह के माता-पिता को भी सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की।
उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र के युवा खेल के क्षेत्र में भी प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। हरजीत सिंह ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से साबित किया है कि गांवों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। ऐसे युवाओं को प्रोत्साहित करना ही हमारी जिम्मेदारी है।
कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना सिखाता है। हरजीत जैसे खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। प्रशासन और पंचायत स्तर पर हम खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग करेंगे। इस मौके पर किसान नेता सुरेंद्र सिंह खालसा, कांग्रेस नेता रणजीत सिंह बॉबी, अजय रावत, प्रीतपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, मोनू, पिंकी देवी आदि मौजूद रहे।



