Blog

सूर्य उपासना के रंग में रंगा डोईवाला, राजीव नगर-केशवपुरी में भक्ति की बयार।

भक्ति और आस्था में डूबा माहौल, श्रद्धालुओं ने अस्ताचल सूर्य को दिया अर्घ्य।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सूर्य उपासना और लोक आस्था का महापर्व छठ सोमवार को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। राजीव नगर और केशवपुरी क्षेत्र के घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटने लगे। महिलाओं और पुरुषों ने पूरी निष्ठा के साथ छठ मइया की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने साफ-सुथरे वस्त्र धारण कर टोकरी में ठेकुआ, फल और पूजा सामग्री सजाई। सूर्यदेव की आराधना करते हुए उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि और समाज की मंगलकामना की। पूरे क्षेत्र में छठ गीतों की मधुर गूंज और “छठ मइया की जय” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि छठ पर्व हमारी भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। यह पर्व न केवल सूर्य उपासना का, बल्कि स्वच्छता, अनुशासन और समर्पण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि छठ मइया के आशीर्वाद से हर घर में सुख, शांति और सौहार्द बना रहे।

पूर्व ग्राम प्रधान रवि पाल एवं सामाजिक कार्यकर्ता भारत मिशन कौशल ने बताया कि राजीव नगर और केशवपुरी क्षेत्र के घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सफाई, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं और नागरिकों के सहयोग से पर्व का आयोजन पूर्ण गरिमा और शांति के साथ संपन्न हो रहा है।

छठ मइया के गीतों की धुन और श्रद्धालुओं के उत्साह ने पूरे क्षेत्र को भक्ति के रंग में रंग दिया। पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। मंगलवार की सुबह उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ पर्व का विधिवत समापन किया जाएगा। इस मौके पर त्रिलोक यादव, सुरेश शर्मा, नागेंद्र पांडे, चंदन जायसवाल, राहुल यादव संतोष यादव गणेश यादव आलोक यादव रामचंद्र कुशवाहा अवधेश कुमार, शंभू प्रसाद, लल्लन सिंह, आदि सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button