Blog

समाज को धर्म, नीति और मर्यादा का संदेश देती है रामलीला। अध्यक्ष पुरुषोत्तम डोभाल

शौर्य, भक्ति और त्याग की अद्भुत झांकी देखकर दर्शक हुए भावविभोर, जयघोष से गूंजा पंडाल।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
अठूरवाला सांस्कृतिक मंच समिति द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में रविवार की रात मेघनाथ वध और लक्ष्मण शक्ति प्रसंग का भव्य मंचन किया गया। मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय से रामायण के इस महत्वपूर्ण प्रसंग को जीवंत कर दिया।

Oplus_16908288
मेघनाथ वध के दृश्य में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के पराक्रम का अद्भुत चित्रण किया गया। जब रावणपुत्र मेघनाथ युद्धभूमि में उतरा तो उसका शौर्य और मायावी रूप देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। वहीं, लक्ष्मण शक्ति प्रसंग में जब इंद्रजित के बाण से लक्ष्मण भूमि पर गिरे, तो पूरा पंडाल भावुक हो उठा। हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाने का दृश्य देख दर्शक “जय श्रीराम” और “पवनसुत हनुमान की जय” के जयघोषों से गूंज उठे।
समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम डोभाल ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति की जीवंत धरोहर है, जो समाज को धर्म, नीति और मर्यादा का संदेश देती है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, महासचिव करतार नेगी, राजेश कुंवर, यशवंत सिंह गुसांई, वीरेंद्र सिंह नेगी,रणवीर सिंह गुसांई, दीपक नेगी, केंद्रपाल सिंह तोपवाल कमल राणा, ममता देवी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button