Blog

लच्छीवाला में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति के ऊपर जंगली हाथी ने किया हमला गंभीर रूप घायल।।

वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी—स्थानीयों लोगों से सतर्क रहने की अपील।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
लच्छीवाला आरक्षित वन क्षेत्र में जंगली हाथियों की लगातार बढ़ती आवाजाही रविवार को एक गंभीर हादसे का कारण बन गई। प्रातः लगभग 6:30 बजे मिलान क्षेत्र के निकट मॉर्निंग वॉक पर निकले 60 वर्षीय मनीराम थापा, निवासी लच्छीवाला, पर एक जंगली हाथी ने अचानक हमला कर दिया।

हमले में थापा गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में एक हाथ में फ्रैक्चर और दूसरे हाथ की एक उंगली टूटने की पुष्टि हुई है। उन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से तुरंत हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है।

घटना की सूचना मिलते ही लच्छीवाला की वन क्षेत्राधिकारिणी मेधावी कीर्ति अस्पताल पहुंचीं और घायल व्यक्ति की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हाथियों की गतिविधि बढ़ी हुई है, जिसके मद्देनज़र विभाग ने अतिरिक्त गश्त और निगरानी तंत्र सक्रिय किया है।

वन क्षेत्राधिकारिणी मेधावी कीर्ति ने कहा लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। हाथियों की मूवमेंट को देखते हुए क्षेत्र में चेतावनी संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं और सुबह के समय जंगल सीमाओं में न जाने की सलाह दी जा रही है।
बताया कि रैपिड रिस्पांस टीम को सतर्क रखा गया है और संवेदनशील स्थानों पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। विभाग की ओर से स्थानीय निवासियों से अपील की गई है कि वे मॉर्निंग वॉक केवल सुरक्षित और खुले मार्गों पर करें तथा किसी भी वन्यजीव की सूचना तुरंत विभाग को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button