Doiwala newsउत्तराखंडसामाजिक

नदी श्रेणी की भूमि पर भू माफियाओं का अवैध कब्जा, तहसील प्रशासन ने पीले पंजे से हटाया पक्का अतिक्रमण।

माजरी ग्रांट क्षेत्र में 25 मीटर क्षेत्रफल से अतिक्रमण हटाकर विकास का रास्ता किया साफ।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
तहसील प्रशासन ने माजरी ग्रांट क्षेत्र में नदी श्रेणी की सरकारी भूमि पर भू माफियाओं द्वारा किए गए अवैध कब्जे को जेसीबी चलाकर हटाया। प्रशासन ने नदी श्रेणी की भूमि पर लगभग 25 मीटर क्षेत्रफल में फैले अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाया।

सोमवार को यह कार्रवाई नायब तहसीलदार राजेंद्र रावत के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई से पूर्व पटवारी माजरी ग्रांट दिनेश कुनियाल द्वारा अतिक्रमण को विधिवत चिन्हित किया गया, जिसके बाद तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से किए गए पक्के निर्माण को ध्वस्त कर हटाया।
नायब तहसीलदार राजेंद्र रावत ने बताया कि नदी श्रेणी एवं ग्राम समाज की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाया जा रहा है। इससे न केवल सरकारी भूमि सुरक्षित होगी, बल्कि भविष्य में इस भूमि पर विकास कार्य कराए जा सकेंगे, जिससे गांव के विकास को गति मिलेगी।
कहा कि आगे भी सरकारी एवं ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रशासन की इस पहल का स्थानीय लोगों एवं ग्राम प्रधान माजरी ग्रांट निशा देवी सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और इसे जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button