Blog

परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाला दायित, (अधिवक्ताओं ने सब रजिस्ट्रार व तहसीलदार नियुक्ति सहित मूलभूत सुविधाओं की रखी मांग, सौंपा मांगपत्र) (विधायक ने 10 लाख की विधायक निधि स्वीकृत कर विकास कार्य शीघ्र शुरू करने का दिया आश्वासन)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को बार एसोसिएशन के नवनिर्मित प्रांगण में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने गोपनीयता एवं निष्ठा की शपथ लेते हुए संगठन और अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक बृज भूषण गैरोला, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी एवं ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण के दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक को एक मांगपत्र सौंपा, जिसमें सब रजिस्ट्रार एवं तहसीलदार की शीघ्र नियुक्ति सहित मूलभूत सुविधाओं की मांग प्रमुख रूप से रखी गई।

विधायक बृज भूषण गैरोला ने कहा कि क्षेत्र के विकास और अधिवक्ताओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि विधायक निधि से 10 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं, जिससे आवश्यक विकास कार्य शीघ्र शुरू किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता में है और सभी लंबित कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं की हर समस्या के समाधान के लिए वह सदैव उनके साथ हैं और हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेकर प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष फूल सिंह वर्मा ने कहा कि परवादून बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं के हितों की मजबूत आवाज बनेगा। उन्होंने कहा कि संगठन को पारदर्शिता और समर्पण के साथ आगे बढ़ाया जाएगा तथा सभी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा I

सचिव मनोहर सिंह सैनी ने कहा कि सभी अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लिया, जो संगठन की एकता और लोकतांत्रिक परंपरा को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के भीतर अधिवक्ताओं के लिए पेयजल सुविधा भी उपलब्ध करा दी जाएगी।
प्र
कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी सुशील कुमार वर्मा, उप चुनाव अधिकारी महताब, आलम, सुमित थपलियाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार रहे— अध्यक्ष फूल सिंह वर्मा, सचिव मनोहर सिंह सैनी, उपाध्यक्ष तरन्नुम सलीम, मनीष धीमान, अतुल लोधी, सह सचिव महेश लोधी, पुस्तकालय अध्यक्ष मोनिका पटेल, ऑडिटर भास्कर बलोनी, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार तथा सदस्य पूजा यादव, निधि, मोईन अहमद सिद्दीकी, सुमित कुमार, मनीष यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button