वार्ड 12 को मिली नई सौगात, 25 लाख से बनी चहारदीवारी का लोकार्पण, (नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी बोले— सभी वार्डों में संतुलित विकास प्राथमिकता)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 में बारात घर की नवनिर्मित चहारदीवारी का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी एवं वार्ड सभासद बबीता देवी ने संयुक्त रूप से किया। लगभग 25 लाख रुपये की लागत से बनी इस चहारदीवारी से सामाजिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बेहतर होगी।
पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराना उनकी प्राथमिकता है। जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। चहारदीवारी बनने से बारात घर परिसर में स्वच्छता और अनुशासन बना रहेगा।
वार्ड सभासद बबीता देवी ने बताया कि यह कार्य लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थी। चहारदीवारी बनने से वार्ड की पहचान मजबूत हुई है और आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में अनुज कालरा, होतीलाल, रामपाल, किशन, राजेश, सतीश कुमार, प्रवीन, दीपक, शकुंतला, गंगा थापा, कमलेश देवी सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।



