Blog

ग्रामीण क्षेत्रों में होगा चहुमुखी विकास । बृजभूषण गैरोला (डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से ₹10.70 लाख के विकास कार्यों की सौगात, सड़क व सामाजिक स्थलों को मिली नई पहचान)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को सशक्त करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। विधायक निधि से कुल ₹10 लाख 70 हजार की लागत से कराए गए विकास कार्यों का डोईवाला विधायक ने विधि विधान से लोकार्पण किया I

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत नागल ज्वालापुर में ₹4 लाख 90 हजार की लागत से निर्मित आंतरिक सड़क का लोकार्पण किया गया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इसी क्रम में नागल ज्वालापुर की अनुसूचित समाज बस्ती में संत रविदास महाराज के मंदिर में ₹1 लाख 30 हजार की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया, जो सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूती देगा। वहीं ग्राम बड़कली के त्रिदेव एनक्लेव में ₹4 लाख 50 हजार की लागत से निर्मित आंतरिक सड़क का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी की सौगात दी गई।

विधायक गैरोला ने कहा कि मजबूत सड़कें ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती हैं और सामाजिक स्थलों का विकास गांव की पहचान को सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और सामाजिक ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए आने वाले समय में भी योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे, ताकि विकास का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचे।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राखी सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री ललित पंत, नरेंद्र थापा, हीरा थापा, रेखा, उपाध्यक्ष उमेद बोहरा, अंकित पंवार, आशा बहुगुणा, दिग्विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button