महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन। (सफाई, पेयजल, बिजली और छात्राओं के लिए सेनेटरी मशीन लगाने की उठाई मांग)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्राचार्य डीपी भट्ट को ज्ञापन सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय की सभी इमारतों और शौचालयों की नियमित साफ-सफाई, पेयजल की उचित व्यवस्था तथा बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने छात्राओं के लिए महाविद्यालय में सेनेटरी मशीन लगाने की मांग भी प्रमुखता से रखी।
प्राचार्य डीपी भट्ट ने कहा कि महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। ज्ञापन में उठाई गई समस्याओं का आवश्यकतानुसार जल्द समाधान कराया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में छात्र नेता प्रिंस शर्मा, दीपक नौटियाल, वंशिका, रोहन, जितेंद्र सिंह, पलक, ध्रुव कनौजिया, छात्रसंघ अध्यक्ष अमित कुमार, कोषाध्यक्ष दुर्गा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित डंगवाल, आदर्श, अभिनव, गोपाल राणा, अंशुल, अक्षत , सोनी, सागर और सुहानी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



