खेलों से निखरती है प्रतिभा, बढ़ता है आत्मविश्वास। विधायक बृजभूषण गैरोला (ब्लॉक स्तरीय प्रारंभिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
विकासखंड डोईवाला के भानियावाला स्थित माउंट लिट्रा स्कूल में ब्लॉक स्तरीय प्रारंभिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ विधायक बृजभूषण गैरोला ने दीप प्रज्ज्वलित कर हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में विकासखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
माउंट लिट्रा स्कूल के प्रबंधक पूरन सिंह वर्मा ने कहा कि विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन गौरव की बात है। इससे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है।
प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में पूरे जोश के साथ प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी शिवानी कौशल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, क्रीड़ा समन्वयक अधिकारी अनिरुद्ध सोलंकी, ब्लॉक संदर्भ व्यक्ति नितिन अश्वाल, प्राथमिक शिक्षक संघ के नरेश सागर, किसान मोर्चा गढ़वाल मंडल संयोजक अरुण शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, सभासद ईश्वर रोथान, राकेश डोभाल, सुरेश सैनी, संदीप नेगी, अरुण सोलंकी, रवींद्र बेलवाल, पुष्कर सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज रावत, प्रदेश युवा मोर्चा सचिव अजय उनियाल, जूनियर हाईस्कूल शिक्षा संघ के जिला मंत्री अश्विनी भट्ट, हरेंद्र बिष्ट, संदीप भट्ट, समशाद अंसारी, दिनेश रावत, नरेंद्र सागर और सिद्धार्थ शर्मा सहित शिक्षकगण, आयोजक एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।



