Blog

राखी और मिठाइयों की खरीदारी पर रहा जोर, (रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, मिल रोड, देहरादून रोड समेत प्रमुख बाजारों में उमड़ी भीड़)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
रक्षाबंधन पर्व को लेकर क्षेत्र के बाजारों में दिनभर रौनक बनी रही। पर्व के मौके पर महिलाओं ने भाइयों के लिए आकर्षक राखियों की खरीदारी की। इसके साथ ही मिठाई की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। बहनों ने राखी के साथ भाइयों के लिए पसंदीदा मिठाइयां भी खरीदीं।
मिल रोड, देहरादून रोड, ऋषिकेश रोड, रेलवे रोड के अलावा प्रेमनगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में राखी और मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी रही। दुकानों पर रंग-बिरंगी, बच्चों की पसंद वाली कार्टून राखियों से लेकर आकर्षक डिजाइन वाली राखियां उपलब्ध रहीं। महिलाओं ने अपनी पसंद के अनुसार राखियों की खरीदारी की।

रक्षाबंधन को लेकर मिठाई विक्रेताओं ने भी पहले से तैयारियां की थीं। दुकानों पर विभिन्न प्रकार की मिठाइयां सजी नजर आईं। कई लोगों ने घर ले जाने के लिए मिठाइयों के डिब्बे भी खरीदे। पर्व के चलते बाजार में अन्य पूजन सामग्री और उपहारों की दुकानों पर भी खरीदारी होती रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button