Blog

आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से सफलता संभव। सुमेर चंद रवि (शहीद दुर्गा मल्ल महाविद्यालय में निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग शुरू)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में मंगलवार को एससी-एसटी अनुशिक्षण इकाई के तत्वावधान में अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग का शुभारंभ किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. सुमेर चंद रवि ने कोचिंग का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चंद्र ने किया।

मुख्य वक्ता डॉ. सुमेर चंद रवि ने पीसीएस समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, विषय चयन और समय प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर मेहनत और सही दिशा में प्रयास से सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक संगत अपनाने और नशे से दूर रहने की सलाह दी।

डॉ. नवीन कुमार नैथानी ने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसे अवसरों का लाभ उठाकर अपने साथ महाविद्यालय का नाम भी रोशन करना चाहिए।

प्राचार्य डॉ. डीपी भट्ट ने कहा कि विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करते हुए नियमित अध्ययन और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। निशुल्क कोचिंग का अधिक से अधिक लाभ उठाकर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करें।
.इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button