Blog

सेवा और संकल्प के साथ यात्री सेवा अभियान का आगाज। (जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर यात्रियों को सहायता और मार्गदर्शन, लोक संस्कृति की प्रस्तुति ने बांधा समां)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
यात्रियों को बेहतर सुविधा, सहजता और सुरक्षित यात्रा का अनुभव देने के उद्देश्य से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर गुरुवार को ‘यात्री सेवा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। 24 दिवसीय अभियान का शुभारंभ एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद यात्रियों को आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया गया। एयरपोर्ट से जुड़े विभिन्न हितधारकों ने अभियान में सहभागिता करते हुए यात्रियों की सुविधा, सेवा, सुरक्षा और जागरूकता को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति भी आकर्षण का केंद्र रही। पारंपरिक लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने यात्रियों का ध्यान खींचा और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत की खूबसूरत झलक प्रस्तुत की।

अभियान के दौरान यात्रियों को एयरपोर्ट पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देने, उनकी समस्याओं में सहायता करने और यात्रा प्रक्रिया को अधिक सहज बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सुरक्षा और यात्री जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से भी यात्रियों को आवश्यक जानकारी दी जाएगी। अभियान का उद्देश्य केवल बेहतर सेवा उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि एयरपोर्ट पर यात्रियों के साथ सेवा और सहयोग की भावना को और मजबूत करना भी है।

एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने कहा कि यात्री सेवा अभियान के माध्यम से यात्रियों को सहज, सुरक्षित और सुखद यात्रा अनुभव देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान में सेवा के साथ सुरक्षा और जागरूकता को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
आगामी दिनों में एयरपोर्ट पर यात्रियों की सहायता, सेवा व्यवस्था, सुरक्षा और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। इस पहल के माध्यम से यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने और जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सेवा व्यवस्था को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button